Elon Musk | छोटी-मोटी घटनाओं के कारण जिन लोगों के अकाउंट बंद किए गए थे, उन्हें बहाल कर दिया जाएगा। हालांकि ऐसा कब होगा, यह साफ नहीं है। एलन मस्क ने शुक्रवार को ट्विटर के अधिग्रहण की औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं।
Comedy is Now Legal on Twitter – Latest Tweet by Elon Musk
Elon Musk | ट्विटर का अधिग्रहण पूरा करने के बाद से एलन मस्क एक्शन में हैं। मस्क लगातार इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े नियमों में बदलाव कर रहे हैं। ताजा खबर यह है कि एलन मस्क ने ट्विटर पर कॉमेडी को अपराध मानने वाला नियम भी हटा दिया है।
ऐसी छोटी-मोटी घटनाओं के कारण जिन लोगों के अकाउंट बंद किए गए थे, उन्हें बहाल कर दिया जाएगा।
हालांकि ऐसा कब होगा, यह साफ नहीं है। बता दें, एलन मस्क ने शुक्रवार को ट्विटर के अधिग्रहण की औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं। ट्विटर पर अपना पूरा नियंत्रण हासिल करने के बाद उन्होंने टॉप मैनेजमेंट की छुट्टी कर दी थी, जिनमें सीईओ पराग अग्रवाल भी शामिल थे।