अफगानिस्तान के काबुल में जोरदार बम धमाका, अब तक 6 की मौत

MediaIndiaLive

A blast happened on Foreign Ministry’s road near the Daudzai Trade Center in downtown Kabul

A blast happened on Foreign Ministry's road near the Daudzai Trade Center in downtown Kabul
A blast happened on Foreign Ministry’s road near the Daudzai Trade Center in downtown Kabul

अफगानिस्तान में तालिबान और ISIS-K के बीच लगातार संघर्ष चल रहा है और इस बम ब्लास्ट के पीछे भी आईएसआईएस-के के हाथ होने की आशंका है।

A blast happened on Foreign Ministry’s road near the Daudzai Trade Center in downtown Kabul

A blast happened on Foreign Ministry’s road near the Daudzai Trade Center in downtown Kabul this afternoon, eyewitnesses said, describing it as a heavy explosion. Officials have not commented on the incident, reports Afghanistan’s Tolonews

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर से बड़ा बम धमाका हुआ है और टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, आज दोपहर काबुल के डाउनटाउन में दाउदजई ट्रेड सेंटर के पास किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस जगह पर ये बम ब्लास्ट हुआ है, वहां से थोड़ी ही दूर पर अफगानिस्तान का विदेश मंत्रालय है और चश्मदीदों ने बताया है, कि ये बम धमाका काफी शक्तिशाली था। हालांकि, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, कि इस बम धमाके में कितने लोग हताहत हुए हैं, या कितने लोगों को नुकसान हुआ है। लेकिन, जो समाचार मिल रही है, उसमें काफी नुकसान की आशंका जताई गई है।

हालांकि, अभी तक किसी ने भी इस बम धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन आशंका जताई जा रही है, कि बम धमाके के पीछे ISIS-K का हाथ हो सकता है, जो काफी तेजी से अफगानिस्तान में अपनी शक्ति का विस्तार कर रहा है। पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता में लौटने के बाद से, तालिबान ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत, जिसे आईएसआईएस-के भी कहा जाता है, उसे रोकने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुआ है और अफगानिस्तान में लगातार हमले करने वाले इस्लामिक स्टेट समूह के सहयोगी संगठन को कंट्रोल करने में लगातार फेल नजर आया है। ISIS-K की शक्ति में अब इस कदर इजाफा होने लगा है, कि आशंका इस बात को लेकर हैं, कि वो अब सिर्फ अफगानिस्तान तक ही सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि अब अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए भी खतरा बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्रिकेटर केदार जाधव के पिता पुणे से लापता, पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

Maharashtra | Indian Cricket Player Kedar Jadhav's father Mahadev Jadhav has gone missing since today morning from Kothrud area of Pune city.
Maharashtra | Indian Cricket Player Kedar Jadhav's father Mahadev Jadhav has gone missing since today morning from Kothrud area of Pune city. Police complaint lodged in Alankar Police station: Pune Police officials

You May Like

error: Content is protected !!