इंडोनेशिया में सरकार के खिलाफ संग्राम, क्षेत्रीय संसद भवन में भीड़ ने लगाई आग, 3 की मौत

MediaIndiaLive

3 Dead After Mob Sets Fire To Indonesian Regional Parliament Building

3 Dead After Mob Sets Fire To Indonesian Regional Parliament Building
3 Dead After Mob Sets Fire To Indonesian Regional Parliament Building

इंडोनेशिया के क्षेत्रीय संसद भवन में भीड़ ने आग लगाई, तीन लोगों की मौत

3 Dead After Mob Sets Fire To Indonesian Regional Parliament Building

इंडोनेशिया की एक प्रांतीय राजधानी में गुस्साई भीड़ ने स्थानीय संसद भवन में आग लगा दी, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य झुलस गए। दक्षिण सुलावेसी प्रांत की राजधानी मकास्सर में शुक्रवार देर रात आग लगा दी गई। टेलीविजन पर खबरों में दिखाया गया कि प्रांतीय परिषद की इमारत रात भर जलती रही।

स्थानीय आपदा अधिकारी फदली ताहर ने बताया कि बचावकर्मियों ने शनिवार सुबह तक तीन शव बरामद किए, जबकि इमारत से कूदने के बाद पांच लोगों को जलने या हड्डियां टूटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पश्चिमी जावा के बांडुंग शहर में प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को एक क्षेत्रीय संसद को भी आग के हवाले कर दिया, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुरबाया में प्रदर्शनकारियों ने बाड़बंदी को नष्ट करने और वाहनों में आग लगाने के बाद क्षेत्रीय पुलिस मुख्यालय पर धावा बोल दिया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड से हिमाचल तक कुदरत का कहर, बादल फटने से 5 की मौत, 11 लापता, मनाली का एक हिस्सा नदी में समाया

Nature's fury from UK to HP, 5 dead, 11 missing due to cloudburst, a part of Manali submerged in river
Nature's fury from UK to HP, 5 dead, 11 missing due to cloudburst, a part of Manali submerged in river

You May Like

error: Content is protected !!