मंकीपॉक्स से हुई व्यक्ति की मौत से स्वास्थ्य महकमे पर मचा हड़कंप

MediaIndiaLive

देहरादून: शनिवार को केरल के त्रिशूर में एक 22 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए थे और वह हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर भारत लौटा था। जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

बता दें, भारत आने से पहले यूएई में युवक की जांच की गई थी। उसमें मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। युवक 22 जुलाई को भारत पहुंचा था। उसे 27 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार को युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने यूएई में हुई जांच की रिपोर्ट अस्पताल को सौंपी, जिसके बाद महकमा सकते में आ गया। इसके बाद युवक के दोबारा नमूने लिए गए थे।  

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने बताया कि इस बात की जांच की जाएगी कि 21 जुलाई को यूएई से वापस लौटने के बाद क्या वजह थी जो युवक इतना देरी से अस्पताल में भर्ती हुआ। 

एजुकेशन व हेल्थ स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य रेंजिनी ने बताया, मृतक परिवार के सदस्यों व कुछ दोस्तों सहित 10 लोगों के साथ सीधे संपर्क में था। अभी तक इस मामले में 20 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और घबराने की बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वांला में टिप्पर खाई में गिरने से चालक समेत भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, सीएम ने जताया शोक

देहरादून: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चल्थी से चंपावत आ रहा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक धूरा मंडल में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी थे। जबकि उसमें सवार एक ग्रामीण गंभीर घायल हो […]

You May Like

error: Content is protected !!