बादाम असली हैं या नकली, जानें इसकी पहचान का तरीका
Are you also eating fake almonds, this is how to identify
आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरुक हो गए हैं। ऐसे में लोग सेहत के लिए बादाम जैसे ड्राईफूट्स आदि खाते हैं। लेकिन आपको पता है कि आजकल चीजो में मिलावट काफी ज्यादा हो रही है। बाजार में नकली बादाम भी मिलते हैं।
लेकिन नकली या फिर मिलावटी बादाम को खाकर आप बीमार भी हो सकते हैं। हालांकि कई लोगों को नहीं पता होता है कि वे जो बादाम खरीद रहे हैं वे असली हैं या नहीं। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और नकली बादाम की पहचान कर सकते हैं।
1) रंग से करें पहचान
असली बादाम की पहचान करने के लिए रंग को ध्यान से देखें। नकली बादाम का रंग असली से थोड़ा ज्यादा डार्क दिखाई देता है। साथ ही उसका स्वाद भी हल्का कड़वा होता है। वहीं अगर असली बादाम है तो उसके ऊपर का छिलका हल्के भूरे रंग का होगा। इसके अलावा बादाम पानी में कुछ घंटे भिगोने के बाद आप उसके छिलके को आसान से हटा पाएंगी औऱ वह स्वाद में कड़वा भी नहीं होगा।
2) हथेली पर रखकर देखें
अगर आप बादाम खरीदने जा रही हैं, तो नकली बादाम पहचानने के लिए सबसे पहले बादाम को अपनी हथेली पर रगड़ कर देखें। अगर आपके हाथ में बादाम का भूरा रंग छूटने लगे तो समझ जाइए कि बादाम नकली है और उसके ऊपर पॉउडर छिड़का गया है या फिर वह मिलावटी है।
3) कागज पर दबाकर देखें
आपको बता दें कि बादाम के अंदर एक प्राकृतिक तेल होता है जिसमें पोषण भी बहुत अधिक होता है। अगर आप बादाम खरीदने जा रही हैं, तो असली बादाम की पहचान करने के लिए कुछ बादाम को एक कागज पर दबाकर देखें, अगर इसमें पर्याप्त तेल मौजूद होगा तो बादाम कागज पर तेल के निशान छोड़ देंगे।
4) यह भी है तरीका
वहीं, अगर बादाम पर पोलिश की गई होगी, तो वह हथेली पर रंग छोड़ देगा और इसके साथ ही अगर बादाम की पैकिंग पॉलीथिन में की गई है, तो उसके अंदर लाल रंग के कण दिखाई दे सकते हैं।




