मौसम में बदलाव, देश के कई हिस्‍सों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, अलर्ट जारी

MediaIndiaLive 1

Nowcast warnings issued by IMD for thunderstorms and lightning and gusty winds.

मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च 2023 के बीच अलग-अलग इलाकों में आंधी-बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र समेत कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Nowcast warnings issued by IMD for thunderstorms and lightning and gusty winds. Yellow means: be updated about thunderstorm warning and orange means be prepared

दिल्‍ली-एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम के मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई हिस्‍सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में देश के कई राज्‍यों में बारिश, आंधी और ओले की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते के लिए अलर्ट जारी किया है

मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च के बीच अलग-अलग इलाकों में आंधी-बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र समेत कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि देश के उत्तरी-पश्चिम हिस्से यानी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 19 मार्च के बीच गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में 17 से 19 मार्च के बीच ऐसा होने की संभावना है। बिहार में 17 मार्च को ओले पड़ सकते हैं।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड में 19 मार्च तक, जबकि हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 मार्च, उत्तरी राजस्थान में 17 से 19 मार्च के बीच ओलावृष्टि की संभावना है।

वहीं तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में 19 मार्च तक मध्य बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा 18 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 16 और 17 मार्च को तेलंगाना में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।

One thought on “मौसम में बदलाव, देश के कई हिस्‍सों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मप्र: आदिवासी युवती की मौत पर बवाल, थाने पर जमकर पथराव, 6 पुलिस कर्मी घायल, 1 की मौत

MP | Uproar over the death of a tribal girl, stone pelting at the police post, 6 policemen injured, 1 killed

You May Like

error: Content is protected !!