देश की राजधानी में बढ़ते पॉल्यूशन की वजह से दिल्ली में कल यानी की 5 नवंबर से प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है. हालांकि स्कूल दोबारा कब खोले जाएंगे – शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश.
#AirPollution | All primary classes in Delhi will be closed till 08.11.2022 (Tuesday): Directorate of Education, Government of Delhi
देश की राजधानी में बढ़ते पॉल्यूशन की वजह से दिल्ली में कल यानी की 5 नवंबर से Delhi Primary School प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है. हालांकि स्कूल दोबारा कब खोले जाएंगे, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है. लेकिन हालातों को देखते हुए स्कूलों को दोबारा खोलने पर विचार किया जा सकता है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज 12 बजे हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में ये फैसला लिया गया है. वहीं दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दी दिल्ली के स्कूल बंद करने की सलाह दी थी.

ऑड इवन फॉर्मूला लागू होने की भी संभावना
दिल्ली एनसीआर में स्कूलों को ऑनलाइन मोड में कर दिया गया था. क्लास 1 से 8 तक के क्लासेस को ऑनलाइन मोड में कर दिया गया है. सभी आउटडोर एक्टिविटी को बंद कर दिया गया है. दिल्ली में आज प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजधानी दिल्ली के स्कूलों में ऑड इवन फॉर्मूला लागू होने की भी बात कही गई थी.
दिल्ली की हवा बेहद खराब
नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स के अध्यक्ष ने भी दिल्ली की हवा को खराब देखते हुए दिल्ली सरकार को नोटिस भजते हुए कहा कि है कि दिल्ली में 300-400 के बीच वायु गुणवत्ता है. ऐसे में 401-500 के बीच की AQI गंभीर श्रेणी में आता है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में वायु प्रदूषण Severe की श्रेणी में आ चुका है. ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए तब तक स्कूलों को बंद कर देना चाहिए जब तक AQI में सुधार नहीं हो जाता है.


