उत्तर प्रदेश: दर्द से कराहती रही रेप की शिकार लहूलुहान मासूम, लोग बनाते रहे वीडियो

MediaIndiaLive

UP: The bleeding girl, who was the victim of rape, groaning in pain, instead of helping, people kept making videos

UP: The bleeding girl, who was the victim of rape, groaning in pain, instead of helping, people kept making videos
UP: The bleeding girl, who was the victim of rape, groaning in pain, instead of helping, people kept making videos

घटना का दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय चौकी प्रभारी घायल लड़की को गोद में लिए एक ऑटोरिक्शा की ओर भागते हुए दिख रहा है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि नाबालिग लड़की घायल पाई गई और स्थानीय पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

UP: The bleeding girl, who was the victim of rape, groaning in pain, instead of helping, people kept making videos

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में डाक बांग्ला गेस्ट हाउस के पीछे एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। उसे खून से लथपथ हालत में पाया गया। बच्ची के सिर समेत शरीर के कई अंगों पर गंभीर चोट थी। लेकिन गंभीर रूप से घायल लड़की की मदद करने के बजाय लोग उसका वीडियो बनाते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

वायरल वीडियो में कई लोग मोबाइल फोन से कई एंगल्स के साथ पीड़िता का वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि क्या पुलिस को सूचित किया गया। इस बीच एक शख्स थानाध्यक्ष का नंबर मांगते हुए सुना जा सकता है। लेकिन इस दौरान लोग लड़की का वीडियो बनाते रहे। लड़की की मदद करने का किसी ने प्रयास नहीं किया।पुलिस के आने तक लड़की को मदद के लिए इंतजार करना पड़ा।

इस घटना का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय चौकी प्रभारी घायल लड़की को गोद में लिए एक ऑटोरिक्शा की ओर भागते हुए दिख रहा है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि नाबालिग लड़की घायल पाई गई और स्थानीय पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया या नहीं। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं लड़की के परिवार वालों के मुताबिक, वह दोपहर में गुल्लक खरीदने के लिए निकली थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लड़की गेस्ट हाउस के पीछे खून से लथपथ और घायल अवस्था में मिली। बाद में पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक डॉक्टर ने उसकी जांच की। गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे वहीं फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस इस दावे से इनकार कर रही है। गुरसहायगंज थाना प्रभारी मनोज पांडे ने कहा कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और पुलिस बच्ची के बयान का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पटाखा फोड़ने पर विवाद, 3 नाबालिगों ने 21 साल के युवक की चाकुओं से गोदकर की हत्या

Mumbai: Argument over crackers leads to murder; 3 minors booked
Mumbai: Argument over crackers leads to murder; 3 minors booked

You May Like

error: Content is protected !!