उत्तर प्रदेश: गाय बांधने को लेकर हुआ विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

MediaIndiaLive

UP | Man Kills Younger Brother over Trivial Dispute in Lucknow

2 shot dead by bike-borne assailants in Bihar's Saran
Crime

महानगर के थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बतयाा कि आरोपी और उसके परिवार के सदस्य भाग गए, जबकि बाबू को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

UP | Man Kills Younger Brother over Trivial Dispute in Lucknow

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निशातगंज इलाके में घरेलू विवाद में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आरोपी राजकिशोर शनिवार को पत्नी सुषमा और बेटी काजला के साथ निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा और यह देखकर क्रोधित हो गया कि उसके छोटे भाई बाबू यादव ने मकान के भूतल पर गाय बांध दी है।

आपसी सहमति से प्रथम तल राजकिशोर का और भूतल बाबू यादव के कब्जे में था। गाय देख राजकिशोर छोटे भाई बाबू से झगड़ा करने लगा। बाबू की पत्नी कुसुम और बेटी मुस्कान ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो राज किशोर ने उन पर भी ईटों से हमला कर दिया। इसके बाद उसने बाबू पर तब तक ईंट से हमला करता रहा, जब तक वह गिर नहीं गया।

महानगर के थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बतयाा कि आरोपी और उसके परिवार के सदस्य भाग गए, जबकि बाबू को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

डीसीपी, सेंट्रल जोन, रवीना त्यागी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ”हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।”

बाबू की बेटी मुस्कान ने कहा कि राज किशोर अक्सर उसके पिता से विवाद करता था।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रेटर नोएडा के ब्लू सफायर मॉल में हादसा, छत से ग्रिल गिरने से दो लोगों की मौत

Two Dead After Ceiling Grill Falls At Galaxy Blue Sapphire Mall in Greater Noida
Two Dead After Ceiling Grill Falls At Galaxy Blue Sapphire Mall in Greater Noida

You May Like

error: Content is protected !!