उत्तर प्रदेश: अमरोहा में खड़े ट्रक से टकराई तेज़ रफ़्तार कार, 4 MBBS डॉक्टरों की दर्दनाक मौत

MediaIndiaLive

UP | 4 MBBS doctors die in an accident, Car crashes into truck in Amroha

UP | 4 MBBS doctors die in an accident, Car crashes into truck in Amroha
UP | 4 MBBS doctors die in an accident, Car crashes into truck in Amroha

चारों डॉक्टर देर रात ये यूनिवर्सिटी से बाहर घूमने निकले थे. यूनिवर्सिटी से लगभग 3 किलोमीटर दूर पहुंचते ही हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम से कार की टक्कर हो गई.

UP | 4 MBBS doctors die in an accident, Car crashes into truck in Amroha

अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र स्थित अतरासी में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर देर रात बड़ा हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में कार सवार वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के चार MBBS डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई.

इस हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे चारों डॉक्टरों के शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ये चारों डॉक्टर यूनिवर्सिटी से MBBS पूरा करने के बाद वहीं इंटर्नशिप कर रहे थे.

कार से मिलीं शराब की बोतलें और चिप्स

पुलिस के अनुसार, कार की तेज रफ्तार और प्राथमिक जांच में सामने आए कुछ साक्ष्यों के आधार पर माना जा रहा है कि हादसे के समय डॉक्टरों के नशे में होने की संभावना है. कार के अंदर शराब की बोतलें और चिप्स के पैकेट भी मिले हैं.

इस हादसे में मृतक डॉक्टरों के नाम अर्णव चक्रवर्ती, आयुष शर्मा, श्रेष्ठ पंचोली और सपतारसी दास बताए जा रहे हैं. ये चारों दोस्त देर रात कार से घूमने निकले थे. हादसे की सूचना मिलते ही वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर राजीव त्यागी भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

2020 बैच के थे मृतक डॉक्टर

ये डॉक्टर अमरोहा स्थित वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में साल 2020 से एमबीबीएस की पढ़ाई पढ़ रहे थे. 2024 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी होने के बाद वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में ही इस साल इंटर्नशिप कर रहे थे. देर रात ये यूनिवर्सिटी से बाहर घूमने निकले थे. यूनिवर्सिटी से लगभग 3 किलोमीटर दूर पहुंचते ही हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम से कार की टक्कर हो गई.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के चंपावत में बारातियों से भरी कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 5 घायल

Uttarakhand | Wedding Car Plunges Into 200-Meter Gorge; 5 Dead, 5 injured, Champawat
Uttarakhand | Wedding Car Plunges Into 200-Meter Gorge; 5 Dead, 5 injured, Champawat

You May Like

error: Content is protected !!