मुठभेड़ में झारखंड जगुआर फोर्स के 2 जवान शहीद हो गए। यह घटना सोमवार देर रात को टोंटो इलाके में हुई। माओवादियों ने घात लगाकर हमला किया। इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।
Two state police jawans killed in gunfight with Maoists in Jharkhand
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में माआवादियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर फोर्स के 2 जवान शहीद हो गए। यह घटना सोमवार देर रात को टोंटो इलाके में हुई। माओवादियों ने घात लगाकर हमला किया। इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।
आपको बता दें, चार दिन पहले 11 अगस्त को इसी इलाकों में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ मुठभेड़ हुआ था जिसमें सीआरपीएफ 60 बटालियन का एक जवान सुशांत कुमार खुंटिया शहीद हो गया था। जबकि एक जवान घायल हो गया था। जिसका इलाज रांची मेडिका में चल रहा है।
सोमवार की शाम तुम्बाहाका और सरजमुबुरु मार्ग पर सुरक्षाबलों के जवान रास्ते पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगा कर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद जवानों ने भी फायरिंग की। लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर नक्सली जंगल में भाग खड़े हुये। मुठभेड़ थमने के बाद जब जवानों की खोजबीन शुरु हुई तो पता चला कि सीआरपीएफ के तीन और झारखंड जगुआर के दो जवान कम है। इसके बाद खोजबीन शुरु की। इसी दौरान सीआरपीएफ के तीन जवान लौट आये। लेकिन झारखंड जगुआर के जवानों का देर रात्रि शव बरामद किया गया।