
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, करंट एक खंभे आया, जिसके संपर्क में आने से बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आयोजकों ने पंडाल के लिए उचित बिजली कनेक्शन लिया था, लेकिन बाहरी सजावट के लिए ऐसा नहीं किया गया था।
Two children electrocuted near Durga Puja pandal in MP’s Jabalpur
मध्य प्रदेश में जबलपुर के बरगी हिल्स इलाके में देवी दुर्गा के पंडाल के पास करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तिलवारा थाना क्षेत्र के बरगी हिल्स में हुई इस घटना में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान आयुष झारिया (08) और वेद श्रीवास (10) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) आशीष जैन ने कहा कि बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जांच समिति का गठन
जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने घटना की जांच के लिए उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) गोरखपुर, अनुराग सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम के अन्य सदस्यों में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ इलेक्ट्रिकल एंड मेंटेनेंस (ई एंड एम) एस के शर्मा और ईस्ट जोन इलेक्ट्रिसिटी कंपनी के सहायक अभियंता दिनेश पाल शामिल हैं।
कलेक्टर ने जांच दल को घटना के कारणों और सभी संभावित कोणों की जांच करने और तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
प्रारंभिक जांच में क्या सामने आया?
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, करंट एक खंभे आया, जिसके संपर्क में आने से बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आयोजकों ने पंडाल के लिए उचित बिजली कनेक्शन लिया था, लेकिन बाहरी सजावट के लिए ऐसा नहीं किया गया था।
मंत्री राकेश सिंह ने जताया दुख, जांच के आदेश
राज्य के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं और इसके लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने जिलाधिकारी से बातचीत कर दोनों पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।




