तेलंगाना के खम्मम में शिक्षिका ने आठ बच्चों के काटे बाल, हंगामा

MediaIndiaLive

Teacher cuts hair of eight children in Khammam, Telangana, causes uproar

Teacher cuts hair of eight children in Khammam, Telangana, causes uproar
Teacher cuts hair of eight children in Khammam, Telangana, causes uproar

तेलंगाना के खम्मम में शिक्षिका ने आठ बच्चों के काटे बाल, मचा हंगामा

Teacher cuts hair of 8 children in Khammam, Telangana, uproar

तेलंगाना के खम्मम जिले के कल्लुरु मंडल में एक स्कूल में अनुशासन के नाम पर शिक्षिका ने आठ बच्चों के बाल काट दिए। बच्चों के अभिभावकों के विरोध जताने पर वहां हंगामा मच गया। जिला परिषद हाई स्कूल की अंग्रेजी की शिक्षिका सिरिशा ने लंबे बाल रखकर स्कूल आने पर आठ छात्रों के बाल काट दिए। बच्चों को पहले से ही बाल काटकर स्कूल आने की चेतावनी दी गई थी। शिक्षिका कई दिनों से बच्चों को बाल काटकर स्कूल आने के लिए कह रही थी, लेकिन बच्चे इसे अनसुना कर दे रहे थे। बच्चों के बाल न कटाने पर शिक्षिका ने खुद ही बच्चों के बाल काट दिए। जब बच्चेे घर लौटे तो उनके माता-पिता उनके कटे बाल देखकर चौंक गए। पूछने पर बच्चों ने बताया कि टीचर ने उनके बाल दिए।

इससे नाराज अभिभावक आनन-फानन में स्कूल पहुंचे। उन्होंने इसका विरोध करते हुए शिक्षिका से बहस शुरू कर दी। इस दौरान वहां हंगामा खड़ा हो गया। अभिभावकों ने कहा कि शिक्षिका के इस कृत्य से बच्चे आत्मघाती कदम भी उठा सकते हैं, तो ऐसे में कौन जिम्मेदार होगा। इस पर वहां मौजूद अन्य शिक्षकों ने अभिभावकों को समझाया बुझाया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चे को अनुशासित करना था। सभी बच्चे दिल के अच्छे हैं और पढ़ने में भी अच्छे हैं और एक शिक्षक के तौर पर हमारा कर्तव्य है कि हम उनके अच्छे भविष्य के लिए उन्हें अनुशासित करें। इसके बाद मामला शांत हो गया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश के जबलपुर में झोपड़ी में लटके मिले बुजुर्ग किसान दंपति के शव

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के एक खेत में बुजुर्ग किसान दंपति के शव झोपड़ी में लटके मिले। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। Elderly Couple Found Dead in Madhya Pradesh Farm मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कटंगी थाना क्षेत्र […]
Elderly Couple Found Dead in Madhya Pradesh Farm

You May Like

error: Content is protected !!