उत्तर प्रदेश: होली के मौके पर हाथरस में हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और वैन की टक्कर में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत

sagar parvez
Six killed several injured as double-decker bus collides with van on Yamuna Expressway in UP's Hathras
Six killed several injured as double-decker bus collides with van on Yamuna Expressway in UP’s Hathras

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में वैन में सवार तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई। तीन बच्चों, दो पुरुषों और एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

Six killed several injured as double-decker bus collides with van on Yamuna Expressway in UP’s Hathras

यमुना एक्सप्रेसवे पर एकबार फिर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है और छह लोग घायल हैं। मृतकों में से तीन महिलाएं थीं। घटना हाथरस जिले की है जहां मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस ने एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा तड़के चार बजकर 20 मिनट पर सादाबाद थाना क्षेत्र के हरिया गढ़ी गांव के पास हुआ।

उसने बताया कि वैन में सवार 13 लोग दिल्ली के प्रेम नगर से राजस्थान के धौलपुर जा रहे थे तभी नोएडा से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में वैन में सवार तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई। तीन बच्चों, दो पुरुषों और एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि वैन चालक सुरक्षित है। वैन में सवार सभी लोग दिल्ली के निवासी थे और अलग-अलग परिवार से थे।

सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह, सादाबाद के क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारियों ने बताया कि घायल बच्चों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनमें से दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईरान से आता था सूखे मेवे, सेब और कीवी, चावल से तेल तक जंग की वजह से होगा महंगा

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) से होकर गुजरने वाले नौवहन को बंद कर दिया है, जिसके बाद विभिन्न देशों की सरकारें और तेल रिफाइनरियां अपने भंडार का आकलन कर रही हैं। Brent crude prices jumped more than 7% after Israel carried out preemptive airstrikes […]
Brent crude prices jumped more than 7% after Israel carried out preemptive airstrikes on Iran

You May Like

error: Content is protected !!