हैवानियत | बेटे ने सगी मां को 83 बार चाकू से गोदकर की हत्या

MediaIndiaLive 1

Savagery | Son killed real mother by stabbing her 83 times

Savagery | Son killed real mother by stabbing her 83 times
Savagery | Son killed real mother by stabbing her 83 times

हैवानियत की इंतेहा बेटे ने सगी मां को 83 बार चाकू से गोदकर की हत्या

Savagery | Son killed real mother by stabbing her 83 times

राजस्थान: मां-बेटे का रिश्ते को सबसे मजबूत माना जाता है। फिर भी अक्सर यह खबर सामने आती है कि बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर दी। राजस्थान से ऐसा ही एक ही मामला सामने आया है। जहां बेटे द्वारा अपनी मां को इनती बेरहमी से मारा गया है कि पोस्ट मार्टम कर रहे डॉक्टर भी जख्मों के निशान देखकर हैरान हो गए। महिला के मृत शरीर पर जख्म के एक दो नहीं बल्कि 83 बार चाकू मरने के निशान मिले। जो इस हत्या की जघन्यता को बताता है। वहीं मां को मराने के बाद हत्या के बाद आरोपी बेटा शव के पास ही बैठा रहा।

मामला भीलवाड़ा से 20 किलोमीटर दूर पुर कस्बे का है। थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि हत्या गुरुवार शाम 7 बजे के आस-पास की गई थी। घटना के वक्त महिला मंजू (45) का पति शंकर लाल विश्नोई घर से बाहर गया हुआ था। वहीं, बुजुर्ग सास घर के बाहर बैठी थी।

इस दौरान मां और 25 साल के बेटे सुनील विश्नोई का शादी में जाने की बात पर झगड़ा हुआ। बेटा मां को मामा के घर शादी में जाने से मना कर रहा था। कहासुनी के बाद गुस्से में उसने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें… हैवानियत | उप्र: BJP नेता ने चोरी के शक में 5 वेटरों को रातभर जंजीरों से बांधकर बनाकर रखाUP | BJP leader chained 5 waiters on suspicion of theft

यह भी पढ़ें… हैवानियत | उप्र: बांदा में दलित महिला से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली शराब की बोतलMaharashtra | Rickshaw puller gangrapes woman by taking her to an isolated place on the pretext of dropping her home

शव देखकर पुलिस अधिकारी और डॉक्टर भी सन्न रह गए

मीणा ने बताया कि वारदात के बाद ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया था। शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमाॅर्टम करवाया गया। चाकू से शव पर इतने वार किए गए कि एक बार तो डॉक्टर भी सन्न रह गए।

डॉक्टरों का कहना था कि ऐसा मामला पहले नहीं देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि महिला के शरीर पर चाकू से 83 वार किए गए थे। मृतका के भाई पुर निवासी विनोद विश्नोई ने सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

One thought on “हैवानियत | बेटे ने सगी मां को 83 बार चाकू से गोदकर की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतीक अहमद के भाई अशरफ के बहनोई सद्दाम पर इनाम हुआ दोगुना

UP Police doubles cash reward to Rs 1 lakh for information on Ashraf's brother-in-law Saddam
UP Police doubles cash reward to Rs 1 lakh for information on Ashraf's brother-in-law Saddam

You May Like

error: Content is protected !!