हादसा | उप्र: मुरादाबाद में ट्रक-बुलेट की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, दो युवक जिंदा जले, मौत

MediaIndiaLive 1

Road Accident: Bullet and truck caught fire after collision in Moradabad, two youths burnt alive, UP

#हादसा | उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण हादसे के बाद कांठ रोड पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

Road Accident: Bullet and truck caught fire after collision in Moradabad, two youths burnt alive, UP

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कांठ रोड पर ट्रक ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुलेट और ट्रक में लगी आग से बुलेट पर सवर दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। हादसे में मरने वालों में कपड़ा व्यापारी के बेटे अभिषेक बजाज और दूसरा उनका साथी राहुल कुमार था।

बताया जा रहा है कि भीषण हादसे के बाद कांठ रोड पर जाम लग गया था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को हटवाने के बाद यातायात चालू कराया।

मझोला के मानसरोवर कॉलोनी के रहने वाले मनोज बजाज की कपड़े की दुकान है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस इलाके के पीएसी नया गांव निवासी राहुल कुमार (20) कपड़े की दुकान पर काम करते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह मनोज के बेटा अभिषेक बजाज (35) और राहुल बुलेट से कांठ जा रहे थे। इसी दौरान कांठ रोड पर दीवान शुगर मिल के सामने गन्ने से लदी ट्रॉली को बचाते समय छजलैट की ओर से आ रहे ट्रक ने बुलेट में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ ट्रक और बुलेट में आग लग गई। अभिषेक बुरी तरह झुलस गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। आग तेजी से फैली और ट्रक को भी अपनी चपेट में ले गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जले हुए वाहनों को सड़क किनारे करवाने के बाद यातायात चालू करा दिया गया है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

One thought on “हादसा | उप्र: मुरादाबाद में ट्रक-बुलेट की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, दो युवक जिंदा जले, मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PM केयर फंड का पैसा कहां खर्च हो रहा है? समेत कांग्रेस ने मोदी से पूछे 8 सवाल

Congress asked 8 questions to the Prime Minister regarding PM Care Fund, where is the money of this fund being spent?
Congress asked 8 questions to the Prime Minister regarding PM Care Fund, where is the money of this fund being spent?

You May Like

error: Content is protected !!