मणिपुर में महिलाओं की नग्न परेड कांड में एक आरोपी पकड़ा गया, अब तक 5 गिरफ्तार

MediaIndiaLive

One accused arrested for conducting nude parade of women in Manipur, 5 arrested so far

One accused arrested for conducting nude parade of women in Manipur, 5 arrested so far
One accused arrested for conducting nude parade of women in Manipur, 5 arrested so far

गिरफ्तार किए गए 5वें आरोपी की पहचान यमलेमबाम नुंगसिथोई मैतई के रूप में हुई है। इससे पहले शुक्रवार को चौथे आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी।

One accused arrested for conducting nude parade of women in Manipur, 5 arrested so far

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में ढाई महीने बाद सक्रिय हुई राज्य की बीजेपी सरकार अब आरोपियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी कर रही है। महिलाओं के परेड का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य की पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए 5वें आरोपी की पहचान यमलेमबाम नुंगसिथोई मैतई के रूप में हुई है। इससे पहले शुक्रवार को चौथे आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी। 19 जुलाई को देश को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में दो महिलाओं को पुरुषों का एक समूह बिना कपड़ों के परेड करवा रहा था।

इससे पहले गिरफ्तार किए गए सभी चारों आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। एक आरोपी को लेकर पुलिस ने बताया कि वह बी. फाइनोम गांव में हुई घटना में शामिल भीड़ का हिस्सा था और उसे वीडियो में पीड़ित महिलाओं में से एक को घसीटते हुए देखा जा सकता है। उसकी पहचान हुईरेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है।

महिलाओं को नग्न परेड कराने का वीडियो कब का है?

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न परेड कराने वाला वीडियो 4 मई का है। इसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के गुरुवार को होने वाले प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले प्रसारित किया जा रहा था।

मणिपुर में 3 मई को कुकी समुदाय की ओर से निकाले गए ‘आदिवासी एकता मार्च’ के दौरान हिंसा भड़की थी। इस दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. तब से ही वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुलगता मणिपुर फिर तनाव में, सड़कों पर उतरी महिलाएं, पुलिस ने छोड़े आँसू गैस के गोले

Fresh violence in Imphal as women block roads, burn tyres; tear gas shells fired
Fresh violence in Imphal as women block roads, burn tyres; tear gas shells fired

You May Like

error: Content is protected !!