नये साल पर ‘मुंबई में होंगे धमाके…’ धमकी भरे फ़ोन से हड़कंप, अलर्ट पर पुलिस

admin

Mumbai on high alert after caller threatens explosions amid New Year celebrations

Mumbai on high alert after caller threatens explosions amid New Year celebrations
Mumbai on high alert after caller threatens explosions amid New Year celebrations

मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि कंट्रोल को कल शाम करीब 6 बजे एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में धमाके होंगे और इतना कहने के बाद फोन काट दिया।

Mumbai on high alert after caller threatens explosions amid New Year celebrations

साल का आज आखिरी दिन है। देशभर में लोग जश्न मना रहे हैं। नए साल का इंतजार है। इस बीच मुंबई में धमाके को लेकर पुलिस को एक धकमी भरा फोन आया है। इस फोन के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, “कंट्रोल को कल शाम करीब 6 बजे एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में धमाके होंगे और इतना कहने के बाद फोन काट दिया। पुलिस ने कई जगहों पर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस फिलहाल कॉल करने वाले का विवरण जानने की कोशिश कर रही है। पूरे मामले की जांच जारी है।

इससे पहले मुंबई पुलिस को इसी साल 22 मई को इसी तरह की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए धमाके की धमकी दी गई थी। पोस्ट में आरोपी ने लिखा था, “मैं बहुत जल्द ही मुंबई में विस्फोट करने वाला हूं।”

पुलिस ने जैसे ही पोस्ट को देखा मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, यह पोस्ट 22 मई को सुबह 11 बजे के आसपास की गई थी, जिसमें धमाके की धमकी दी गई थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार के मोतिहारी में ओवरब्रिज के नीचे फंसा 'हवाई जहाज', सेल्फी लेने उमड़ा सैलाब

Bihar | Plane gets stuck under bridge in Motihari; traffic disrupted
Bihar | Plane gets stuck under bridge in Motihari; traffic disrupted

You May Like

error: Content is protected !!