दिल्ली: वसंत कुंज में तेज रफ्तार मर्सिडीज़ (Mercedes) का कहर, फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को कुचला, एक होटल कर्मचारी की मौत

MediaIndiaLive

Mercedes rams into 3 people outside Ambience Mall in Delhi’s Vasant Kunj, restaurant employee dies

Mercedes rams into 3 people outside Ambience Mall in Delhi's Vasant Kunj, restaurant employee dies
Mercedes rams into 3 people outside Ambience Mall in Delhi’s Vasant Kunj, restaurant employee dies

एंबियंस मॉल के ठीक सामने देर रात एक तेज रफ्तार मर्सिडीज G63 ने फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को कुचल दिया

Mercedes rams into 3 people outside Ambience Mall in Delhi’s Vasant Kunj, restaurant employee dies

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में बीती रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक एंबियंस मॉल के ठीक सामने देर रात एक तेज रफ्तार मर्सिडीज G63 ने फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को कुचल दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार आधी रात के बाद 2.33 बजे हुई, जब वसंत कुंज उत्तर थाने में हादसे के बारे में एक पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) फोन आया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) अमित गोयल ने एक बयान में कहा, ‘‘घटना मॉल के सामने हुई और सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त स्थिति में एक मर्सिडीज जी63 मिली।’’

पुलिस के मुताबिक, तीन युवक मौके पर घायल मिले, जिनकी उम्र 23, 35 और 23 साल है। ये सभी मॉल के एक रेस्तरां के कर्मचारी थे।

मृतक उत्तराखंड का रहने वाला था

उन्होंने बताया कि तीनों युवकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले रोहित (23) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य का उपचार चल रहा है।

बयान के अनुसार, वाहन का चालक शिवम (29) करोल बाग का रहने वाला है, जिसे पकड़ लिया गया है। बयान में कहा गया है कि वह एक विवाह में शामिल होकर घर लौट रहा था और दुर्घटना के समय उसकी पत्नी और बड़ा भाई भी उसके साथ थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि मार्ग परिवर्तन के बाद चालक का वाहन पर से नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद वह एसयूवी एक ऑटो स्टैंड की तरफ मुड़ गया और वहां ऑटोरिक्शा का इंतजार कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। कार आरोपी के दोस्त अभिषेक के नाम पर पंजीकृत है।’’

पुलिस ने कहा कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 279 हुई

Landslides and floods triggered by cyclone kill at least 300 people in Indonesia
Landslides and floods triggered by cyclone kill at least 300 people in Indonesia

You May Like

error: Content is protected !!