मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, पांच की मौत

Mathura, car collided with tractor trolley full of devotees, five people died

Mathura, car collided with tractor trolley full of devotees, five people died
Mathura, car collided with tractor trolley full of devotees, five people died

#हादसा | मथुरा में भीषण हादसा, गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

UP | Horrific accident in Mathura, car collided with tractor trolley full of devotees, five people died tragically

मथुराः आगरा-दिल्ली हाईवे पर रैपुराजाट गांव के पास सोमवार को स्विफ्ट डिजायर कार श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। कार की जोरदार टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन और ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दोनों वाहनों में सवार 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहे थे श्रद्धालु

मुड़िया पूर्णिमा पर श्रद्धालु गोवर्धन की परिक्रमा कर ट्रैक्टर ट्रॉली से लौट रहे थे। रैपुराजाट के पास कार अनियंत्रित हो गई और पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी और फिर डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में कार सवार भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के ओबार गांव निवासी गोवर्धन, उनके बेटे रूपेश, बहन मुख्तारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके परिवार की सदस्य दीपा और भूरी घायल हो गईं।

कार सवार बीमार बहन को देखने जा रहे थे

कार सवार गोवर्धन बल्देव के गांव नौवां में अपनी बीमार बहन चंद्रावती को देखने जा रहा था। ट्रैक्टर सवार दयादीन और मुकेश निवासी गांव शेरपुर भिंड की मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसपी सिटी एमपी सिंह और सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह मौके पर पहुंचे। हादसे में गंभीर रूप से घायल 28 लोगों को फरह सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लग गया था।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

One thought on “मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, पांच की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराष्ट्रा राजनीति पर महबूबा बोलीं- भ्रष्ट पार्टी है भाजपा,, विपक्ष को खत्म करने के लिए ईडी-क्बाइ का कर रही दुरुपयोग

Mehbooba said on Maharashtra politics – BJP is a corrupt party, misusing ED-CBI to eliminate the opposition
Mehbooba said on Maharashtra politics – BJP is a corrupt party, misusing ED-CBI to eliminate the opposition

You May Like

error: Content is protected !!