बिहार के आरा के अस्पताल में गोलीबारी हुई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल हो गया। गोली लगे युवक को आरा के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Man shot at inside hospital in Bihar’s Arrah, condition critical
भोजपुर में हॉस्पिटल में एक युवक को बदमाश ने गोली मार दी। युवक पत्नी की डिलीवरी के बाद बच्चे को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचा था। गुरुवार (31 अगस्त) शाम 7 बजे बदमाश हॉस्पिटल पहुंचा। युवक के सामने आकर कमर से पिस्टल निकाली और ताबड़तोड़ तीन बुलेट दाग दी।
5 सेकंड में युवक ने घटना को अंजाम दिया। फिर फरार हो गया। मामला आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित विंध्यवासिनी हॉस्पिटल का है। युवक की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक ने दहशत फैलाने के लिए अस्पताल में फायरिंग की है। हॉस्पिटल संचालक का कहना है कि वो कई बार धमकी दे चुका था।
घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि अपराधी फोन पर बात करते हुए वॉर्ड में आता है। इसके बाद वो बेड पर बैठे युवक पर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाता है। वो कुछ समझ पाता इससे पहले अपराधी भाग निकलता है।
घायल युवक पटना जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र के बाली गांव निवासी पुत्र रंगनाथ चौहान (33) है। उसे तीन गोली लगी है। एक बाएं साइड सीने में, दूसरी गोली बाएं हाथ में तो तीसरी गोली दाहिने साइड कमर पर लगी है।
फायरिंग के बाद परिजन रंगनाथ को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां, उसका इलाज कराया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है।
सास ने बताई आंखों देखी
घायल युवक की सास संतरा देवी ने बताया कि मैं बच्चे को लेकर मैं बैठी हुई थी। जैसे ही गोली का आवाज सुनी तो मैं बच्चे को छोड़कर बाहर आई। देखा तो दामाद को गोली लगी हुई थी। वो तड़प रहा था। बदमाश गोली मारने के बाद भाग रहा था। फायरिंग के दौरान नर्सिंग होम में हमारे अलावा कोई और मरीज नहीं था।
जन्मे बच्चे को देखने के लिए गया था
घायल रंगनाथ चौहान ने बताया- उसका ससुराल टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव में है। उसकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली थी। जिसको लेकर वह अपने ससुराल आया था। 28 अगस्त (सोमवार) को धनुपरा स्थित विंध्यवासिनी हॉस्पिटल में पत्नी का डिलीवरी हुई। बेटे का जन्म हुआ। वह वहीं भर्ती थी। गुरुवार (31 अगस्त) की देर शाम वह अस्पताल में चौकी पर बैठा हुआ था। तभी एक हथियारबंद अपराधी हॉस्पिटल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर उसे तीन गोली मार दी।
बदमाश कई दिनों से दे रहा था धमकी
अपराधियों ने अस्पताल के अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग क्यों की? इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अस्पताल संचालक सीताराम यादव ने बताया- इब्राहिम नगर का रहने वाला एक कुख्यात अपराधी हमेशा उनके क्लीनिक में घुसकर धमकी देते रहता है। पूर्व में भी अस्पताल में फायरिंग कर चुका है। जिसकी सूचना पहले पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।