मप्र: मुरैना में जुलूस के दौरान डीजे को लेकर विवाद, गोलीबारी में एक की मौत

admin
Man killed in firing after dispute over DJ sound during procession in MP
Crime

मुरैना के उप संभागीय मजिस्ट्रेट सीबी प्रसाद ने बताया कि डीजे की आवाज को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हिंसक हो गई और एक लड़के ने गोलियां चला दीं, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

Man killed in firing after dispute over DJ sound during procession in MP

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर निकाले गए जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिंगोना खुर्द गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे हुई।

मुरैना के उप संभागीय मजिस्ट्रेट सीबी प्रसाद ने पीटीआई-भाषा को बताया कि डीजे की आवाज को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हिंसक हो गई और एक लड़के ने गोलियां चला दीं, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

उन्होंने कहा, “10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह नहीं कहा जा सकता कि विवाद आंबेडकर जयंती के जुलूस को लेकर था। यह डीजे की आवाज को लेकर था।”

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में संजय पिप्पल (26) नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार, झड़प में शामिल दोनों समूहों के सदस्य जाटव और गूजर समुदाय के थे।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रिंसिपल ने लेपा था क्लासरूम में गोबर, अब DUSU अध्यक्ष ने उनके दफ्तर में कर दी गोबर की लिपाई

दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज की प्रिंसिपल का वह वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह क्लासरूम की गोबर से लिपाई करती हुई दिख रही हैं। इसी के जवाब में छात्र संघ अध्यक्ष रौनक खत्री ने उनके कार्यालय में गोबर की लिपाई कर दी है। DUSU president smears cow dung […]
DUSU president smears cow dung on principal’s office wall after her ‘research experiment’

You May Like

error: Content is protected !!