महाराष्ट्र: चोरों ने सोने के गहने पाने के लिए पंढरपुर श्मशान से राख चुराई

MediaIndiaLive 2

Maharashtra | Thieves steal ashes from crematorium to retrieve gold

Maharashtra | Thieves steal ashes from crematorium to retrieve gold
Maharashtra | Thieves steal ashes from crematorium to retrieve gold

महाराष्ट्र में चोरों ने एक मृत महिला के दाह संस्कार के एक दिन बाद उसके सोने के आभूषण पाने के लिए उसकी राख चुरा ली। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Maharashtra | Thieves steal ashes from crematorium to retrieve gold

महाराष्ट्र: चोरों ने एक मृत महिला के दाह संस्कार के एक दिन बाद उसके सोने के आभूषण पाने के लिए उसकी राख चुरा ली। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह घटना पंढरपुर के सरकारी वैकुंठ श्मशान में घटी। इस घटना से प्रसिद्ध मंदिर शहर में सनसनी फैल गई। अधिकारियों ने कहा कि बुजुर्ग महिला रुखमाबाई देवकर का मंगलावर को निधन हो गया था। उनका वैकुंठ श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया।

जैसा कि कुछ समुदायों में प्रथा है, दाह संस्कार से पहले मृत महिला को सोने के आभूषण पहनाए गए थे। आम तौर पर सोने की गिन्नी, मंगलसूत्र, झुमके, नोज रिग या अंगूठियों को शव से हटाया नहीं जाता।

परंपरा के अनुसार, अगले दिन यानी बुधवार को शोकाकुल परिवार और रिश्तेदार अंतिम संस्कार के बाद की रस्म (राख से अस्थि चुनने) के लिए श्मशान घाट पहुंचे, तो वे यह देखकर दंग रह गए कि किसी ने सोना पाने ेके लिए चिता की जगह से पूरी राख साफ कर दी थी। इसके बाद परिजनों और अन्य लोगों ने श्मशान घाट पर धरना दिया और पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय मराठी मीडियाकर्मी सुनील उम्ब्रे ने कहा कि इस तरह की चोरी यहां नियमित रूप से हो रही है, लेकिन ज्यादातर शोकाकुल परिजन ऐसी घटनाओं को उजागर करने की जहमत नहीं उठाते, क्योंकि वे अंतिम संस्कार के बाद श्राद्ध की रस्मों में व्यस्त हो जाते हैं।

उम्ब्रे ने आगे कहा कि मौजूदा मामले में मृत महिला का परिवार प्रभावशाली है, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने सहित ऐसी घटनाओं का मजबूत तरीके से विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मृत महिला के शरीर को काफी मात्रा में सोने के आभूषणों से सजाया गया था।

पुलिस को कुछ स्थानीय गिरोहों पर शक है, जो इस तरह के अंतिम संस्कारों पर नजर रखते हैं, खासकर महिलाएं के और दाह संस्कार के बाद वे सोने के गहने चुनने के लिए राख को छानते हैं और उसे भारी मुनाफे में बेचते हैं, क्योंकि सोने की मौजूदा कीमत 60,000 रुपये प्रति तोला है।

कई आक्रोशित नागरिकों ने अब मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी श्मशान घाटों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

2 thoughts on “महाराष्ट्र: चोरों ने सोने के गहने पाने के लिए पंढरपुर श्मशान से राख चुराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष इस्लामिक स्कॉलर मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन

Maulana Rabe Hasani Nadvi, President Of All India Personal Law Board, Passes Away
Maulana Rabe Hasani Nadvi, President Of All India Personal Law Board, Passes Away

You May Like

error: Content is protected !!