मुंबई के बांद्रा इलाके एलपीजी सिलेंडर फटने से हादसा हो हया है। आग लगने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Maharashtra | 5 people got injured after a fire broke out due to an LPG gas cylinder blast in the Bandra area of Mumbai
मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा मुंबई के बांद्रा इलाके में हुआ। एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए।
बीएमसी के अनुसार, बांद्रा इलाके में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। बीएमसी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने से पांच लोग झुलस गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग लगी है। घायलों की पहचान निखिल जोगेश दास (53), राकेश रामजनम शर्मा (38), एंथोनी पॉल थेंगल (65), कालीचरण माजीलाल कनौजिया (54) और शान अली जाकिर अली सिद्दीकी (31) के रूप में हुई है।
बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। अधिकारी के अनुसार, घायलों का बांद्रा के भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है।