मध्य प्रदेश के दतिया में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, 5 लोगों की मौत

admin

Madhya Pradesh | 5 Killed After Gun Battle Breaks Out Between 2 Communities In Datia

Madhya Pradesh | 5 Killed After Gun Battle Breaks Out Between 2 Communities In Datia
Madhya Pradesh | 5 Killed After Gun Battle

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के ग्राम रेड़ा में दो पक्षों में जमीन को लेकर हुआ विवाद में गोली चली है। गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई है।

Madhya Pradesh | 5 Killed After Gun Battle Breaks Out Between 2 Communities In Datia

मध्य प्रदेश: हाल ही में प्रदेश के दतिया जिले से विवाद की खबर सामने आई है, मिली जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया दोनों पक्षों के बीच गोली चल गई। इस घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सुर्खियां …

  • घटना दतिया जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेंडा गांव की
  • खेत से मवेशी भगाने को लेकर हुआ विवाद
  • दो पक्षों के बीच में चली गोलियां, 5 की मौत

मामला दतिया जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेंडा गांव का है। यहां बुधवार सुबह खेत से मवेशी भगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, दो गुटों में फायरिंग में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा इस घटना में चार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

मवेशियों को लेकर हुआ था विवाद

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक खेत से मवेशी भगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई, जिसमे कई की जान चले गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, दोनों पक्षों के लोग बंदूक और अन्य हथियार लेकर आमने सामने आ गए। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई, गोलीबारी में पूरा गांव गोलियाें की आवाज से गूंज उठा।

बताते चलें कि, मध्यप्रदेश से लगातार विवाद के मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिनों ही मुरैना जिले में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खुनी संघर्ष का मामला देखने मिला था। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग भी की थी। इस वारदात में गोली लगने से दोनों पक्ष के 6 लोगों की मौत हो गई थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: अब मदरसों के बच्चे भी पढ़ेंगे संस्कृत, वक्फ बोर्ड का 117 मदरसों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने का फैसला

Sanskrit will Also be Taught in 117 Madrasa of Uttarakhand, NCERT Curriculum will be Implemented
Sanskrit will Also be Taught in 117 Madrasa of Uttarakhand, NCERT Curriculum will be Implemented

You May Like

error: Content is protected !!