चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास मिले बम, बम स्क्वायड मौके पर

MediaIndiaLive 1

Chandigarh | Bomb Squad reaches the spot to diffuse a live bombshell that was found near Punjab CM Bhagwant Mann’s house.

live bombshell found near Punjab CM Bhagwant Mann's house
live bombshell found near Punjab CM Bhagwant Mann’s house

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास मिले बम को डिफ्यूज करने के लिए बम स्क्वायड मौके पर पहुंचा

Chandigarh | Bomb Squad reaches the spot to diffuse a live bombshell that was found near Punjab CM Bhagwant Mann’s house.

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास मिले जिंदा बम को डिफ्यूज करने के लिए बम स्क्वायड मौके पर पहुंची हुई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान की चंडीगढ़ स्थित कोठी से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर कांसल-नयागांव टी-पॉइंट के पास मिले बम की जांच के लिए चंडीमंदिर से आर्मी की बम स्क्वायड टीम पहुंच गई है। इस दौरान बम डिस्पोजल टीम इसे डिफ्यूज करेगी। चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार शाम को आर्मी को इसकी जानकारी दी गई थी।

यह बम राजिंदरा पार्क के आगे आम के बाग में पड़ा मिला था। ट्यूबवेल ऑपरेटर ने देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया था।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही पंजाब में आतंकी हमले की संभावना को लेकर मिले खुफिया इनपुट के आधार पर पूरे प्रदेश में अलर्ट घोषित किया गया था। इसी बीच राजधानी चंडीगढ़ में मोर्टार बम मिलने के बाद पंजाब और चंडीगढ़ की पुलिस और सतर्क हो गई है। चंडीगढ़ पुलिस ने दावा किया है कि शहर की सुरक्षा-कड़ी कर दी गई है। बम यहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है।

One thought on “चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास मिले बम, बम स्क्वायड मौके पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्नाटक के प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामीजी का निधन, मोदी ने जताया दुःख

Karnataka seer Siddeshwara Swami passes away at 81
Karnataka seer Siddeshwara Swami passes away at 81

You May Like

error: Content is protected !!