बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी का दावा करने वाले फेसबुक पोस्ट का आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पता पुर्तगाल का पाया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
IP address of FB post on responsibility for shooting at Salman’s house traced to Portugal: Police
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी का दावा करने वाले फेसबुक पोस्ट का आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पता पुर्तगाल का पाया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शूटरों ने कुछ दिन पहले मुंबई के उपनगर बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास रेकी की थी जहां खान रहते हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि रविवार को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई द्वारा कथित तौर पर फेसबुक पोस्ट अपलोड करने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया गया था।