इंदौर: लॉ कॉलेज में विवादित किताब मामले में प्राचार्य सहित चार पर FIR
Indore: FIR on four including principal in controversial book case in law college
विवादित किताब ” सामूहिक हिंसा एवं दाण्डिक न्याय पद्धति” पर अमर लॉ पब्लिकेशन और लेखिका डॉ. फरहत खान एवं कॉलेज के प्रिंसिपल इनामुर्रहमान व एक शिक्षक डॉ मिर्जा मोजिज बेग के खिलाफ भंवरकुआं थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि धारा 153 ए, 295 ए, 504, 505, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।


