
डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि पिकअप चालक समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
India | 5 people were killed and 1 injured after a truck ran over a group of people in Dindori, MP
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी किकरातालाब गांव के पास वाहन का टायर पंचर हो गया। यह लोग पिकअपस से बाहर निकलकर सड़क पर खड़े थे।
डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि पिकअप चालक समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘जब ड्राइवर गाड़ी का पंचर बना रहा था, उस पर सवार सभी लोग नीचे उतर गए। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।’’
उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है।




