गुरुग्राम: तेज़ रफ़्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार थार, 5 युवकों की मौत, एक घायल

MediaIndiaLive

Gurugram | 5 Dead One Injured As Speeding Thar Loses Control, Hits Divider

Gurugram | 5 Dead One Injured As Speeding Thar Loses Control, Hits Divider
Gurugram | 5 Dead One Injured As Speeding Thar Loses Control, Hits Divider

इस भयानक हादसे में कार सवार छह युवकों में से चार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

Gurugram | 5 Dead One Injured As Speeding Thar Loses Control, Hits Divider

राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यह दर्दनाक दुर्घटना दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर स्थित एग्जिट 9 के पास तड़के करीब 4:30 बजे हुई, जब एक तेज़ रफ्तार महिंद्रा थार कार अनियंत्रित होकर हाइवे के डिवाइडर से जा टकराई।

इस भयानक हादसे में कार सवार छह युवकों में से चार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जैसे ही हादसे की सूचना पुलिस को मिली, मौके पर मौजूद पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त थार गाड़ी से शवों को बाहर निकाला और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में नियंत्रित किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि थार कार की रफ्तार बहुत तेज़ थी और संभवतः चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मृतकों की पहचान और उनके परिवारों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस हाइवे पर तेज रफ्तार गाड़ियों की वजह से इस तरह के हादसे आम हो चले हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली का डर्टी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी को देर रात आगरा से गिरफ्तार

Delhi Police apprehended Dirty baba Swami Chaitanyananda Saraswati @ Parth Sarthy, late at night, from Agra
Delhi Police apprehended Dirty baba Swami Chaitanyananda Saraswati @ Parth Sarthy, late at night, from Agra

You May Like

error: Content is protected !!