पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात बटाला के विठवान गांव की है। दोनों समूहों में कुल 13 लोग थे।
Four killed in gunfight over water distribution in Punjab
पंजाब के गुरदासपुर जिले में दो समूहों के बीच पुरानी रांजिश के चलते हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात बटाला के विठवान गांव की है। दोनों समूहों में कुल 13 लोग थे।

उसने बताया कि गोलीबारी में दोनों समूहों के दो-दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।