उप्र के कन्नौज जिले में पूर्व ग्राम प्रधान की पीट-पीट कर हत्या

MediaIndiaLive

Former village head in UP’s Kannauj beaten to death over dispute

Former village head in UP's Kannauj beaten to death over dispute
Former village head in UP’s Kannauj beaten to death over dispute

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम पुलिस सर्किल में पूर्व ग्राम प्रधान की पीट-पीट कर हत्या – वर्तमान प्रधान और उसके भाइयों पर आरोप

Former village head in UP’s Kannauj beaten to death over dispute

कन्नौज: वर्तमान प्रधान और उनके स्वजन ने कमरे में बंधक बना कर पीट-पीट कर पूर्व प्रधान की हत्या कर दी। यही नहीं पूर्व प्रधान के स्वजन को भी पीटा। पुलिस पहुंची तो आरोपित पूर्व प्रधान को घर से बाहर फेंक कर फरार हो गए। इसके बाद आरोपित गांव से फरार हो गए। तनाव को लेकर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पूर्व प्रधान ने सरकारी स्कूल में बोरिंग कर रहे मिस्त्री से सही से काम करने की बात कही थी। यह बात आरोपित ग्राम प्रधान को नागवार गुजरी।

थाना तालग्राम के गांव नरुईया में प्राथमिक विद्यालय है। बुधवार देर शाम गांव के प्राथमिक विद्यालय में हैंडपंप की बोरिंग को केप्टी करवाई जा रही थी। इसमें लगातार बालू निकल रही थी। इसको लेकर पूर्व प्रधान अरुण शाक्य ने बोरिंग करने वाले मिस्त्री को सही से बोरिंग करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर वर्तमान प्रधान सरोजनी देवी के स्वजन ने पूर्व प्रधान अरुण कुमार शाक्य से अभद्रता की।

भाइयों को भी पीटा गया

विरोध करने पर पूर्व प्रधान सहित उनके भाई बड़े भाई नीलू व विजय को पकड़ लिया और जमकर मारा-पीटा। मारपीट करने के बाद पूर्व प्रधान अरुण शाक्य को घर के अंदर कमरे में बंद कर लिया। यहां भी पीटा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वर्तमान प्रधान के स्वजन द्वारा पूर्व प्रधान को बंधक बनाए जाने की जानकारी मिली तो पुलिस गांव पहुंची।

पुलिस के पहुंचने पर वर्तमान प्रधान के स्वजन अरुण को सड़क पर फेंक कर भाग गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला कालेज रेफर कर दिया।

चुनाव के बाद हुई थी रंजिश

पूर्व प्रधान के भाई विजय ने बताया कि जिला अस्पताल में भाई अरुण कुमार शाक्य को मृत घोषित कर दिया गया है। रंजिश में पीट-पीटकर उनकी हत्या की गई है। चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के बीच रंजिश चल रही थी। अक्सर विवाद होते थे। कई बार शिकायत भी की गई। प्रधान व उनके स्वजन के हौसले बुलंद थे।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था के लिए गांव में फोर्स तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PCSJ की तैयारी के बहाने सीनियर वकील ने किया बलात्कार

UP | Senior lawyer raped on the pretext of preparing for PCSJ, Merrut
UP | Senior lawyer raped on the pretext of preparing for PCSJ, Merrut

You May Like

error: Content is protected !!