दिल्ली: नरेला में प्रॉपर्टी डीलर को दफ्तर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली, फरार

MediaIndiaLive

Firing in property dealer’s office in Delhi’s Narela, miscreant absconding after firing

Firing in property dealer’s office in Delhi’s Narela, miscreant absconding after firing
Firing in property dealer’s office in Delhi’s Narela, miscreant absconding after firing

दिल्ली के नरेला में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. लामपुर गांव के पास गोली चली है.

Firing in property dealer’s office in Delhi’s Narela, two people injured, miscreant absconding after firing

दिल्ली के नरेला (Narela) इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए. घायलों को आस-पास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. लामपुर गांव के पास गोली चली. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार तीन हमलावर मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें… असम: खालिस्तान समर्थक अमृतपालAmritpal Singh, eight aides reach Assam's Dibrugarh jail after arrest: सिंह डिब्रूगढ़ जेल लाया गया

यह भी पढ़ें… महिला पहलवानों की याचिका पर SC का दिल्ली पुलिस को नोटिस, माँगा जवाबSupreme Court issues notice to Delhi Police pertaining to the plea filed by seven wrestlers seeking registration of FIR against WFI

इससे पहले दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में बीते शुक्रवार को सुबह करीब 40 साल की एक महिला को गोली मार दी गई थी. हमलावर वकील की वेश में आए थे, आरोपी की पहचान निलंबित वकील कामेश्वर सिंह के रूप में हुई थी. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया था कि महिला के पेट में और एक हाथ में दो गोलियां लगीं. उन्होंने बताया था कि आरोपी को बार काउंसिल की ओर से प्रतिबंधित भी कर दिया गया था. आरोपी ने पीड़िता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था और सुनवाई आज साकेत अदालत में होनी थी. वहीं बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

13 अप्रैल को हुई थी बीजेपी नेता की हत्या

वहीं 13 अप्रैल को दिल्ली के द्वारका में बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र मटियाला के उनके कार्यालय में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. द्वारका के डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने बताया था कि घटना के समय सुरेंद्र कुमार अपने कार्यालय में बैठे थे. पुलिस ने सुरेंद्र मटियाला की हत्या के मामले में कपिल सांगवान गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल थे. पुलिस ने दावा किया था कि फरार अपराधी कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और अपने घटते समूह को पुनर्जीवित करने के लिए यह हताशापूर्ण कृत्य किया था.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिया खान सुसाइड केस में अभिनेता सूरज पंचोली बरी

Actor Sooraj Pancholi acquitted of abetment charges in Jiah Khan suicide case
Actor Sooraj Pancholi acquitted of abetment charges in Jiah Khan suicide case

You May Like

error: Content is protected !!