उत्तर प्रदेश के कौशांबी के कोखराज थाना इलाके में पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। कई लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Explosion in firecracker factory in UP’s Kaushambi, 5 dead, several seriously injured
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के कोखराज थाना इलाके में पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाके में 5 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।