उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बड़ा हादसा, डबल डेकर बस पलटी, हादसे में 5 लोगों की मौत, 16 लोग घायल

sagar parvez
Double-decker bus overturns on Purvanchal Expressway: 5 dead & 16 injured
Double-decker bus overturns on Purvanchal Expressway: 5 dead & 16 injured

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक डबल डेकर बस पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई जिससे ये बड़ा हादसा हो गया। ये डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी

Double-decker bus overturns on Purvanchal Expressway: 5 dead & 16 injured

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़े बस हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक डबल डेकर बस पलट गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह बस पंजाब से बिहार जा रही थी. लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ. शुरुआती जानकारी में ड्राइवर को झपकी आना इस हादसे की वजह बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और मेडिकल टीम राहत-बचाव कार्य में जुट गई है.

बताया गया कि बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. कई यात्रियों के बस में फंसे होने की सूचना है. क्रेन की मदद से बस को उठाकर साइड किया गया है. इस हादसे में मौत के आंकड़े बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

हादसे के समय बस में 40 लोग सवार थे. मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी से तरह से बस में फंसे लोगों को निकाला. पुलिस के मुताबिक कई लोगों को भर्ती करवाया गया है. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

आरटीओ प्रशासन ने कहा- एग्जिट गेट बंद कर लगा दी गई थी सीट

प्रभात पांडे आरटीओ प्रशासन ने बताया कि हम अभी बस की जांच कर रहे हैं. यह भी जांच की जा रही है कि मानक के अनुसार यह बनी है कि नहीं बनी है. जिसमें यह भी जांच किया जा रहा है कि जो स्लीपर सीट लगी है उसको काउंट किया जा रहा है. जांच के बाद यह पता चलेगा कि कितना वायलेशन हुआ है. प्रथम दृष्टि मानक का उल्लंघन किया गया है. इमर्जेंसी एग्जिट गेट को ब्लॉक कर दिया गया है और वहां पर सीट बना दी गई है.

डबल डेकर बस हादसे में घायलों की डिटेल

  • नेपाल मुमताज़ 30
  • निशा बिहार
  • विकास बिहार
  • रुपेश बिहार
  • अभिलाषा हरियाणा
  • दिव्या
  • प्रभात पंजाब
  • रोहित बिहार
  • निभा बिहार
  • अजय बिहार
  • चांदी
  • रीता
  • सुलेखा
  • फरमान
  • पूनम
  • गौरव
  • संजू बलिआ
  • स्माइल
  • ओम जी बलिया
  • निशा देवी बिहार
  • प्रमोद
  • गुंजा
  • राज कुमारी
  • राजेंद्र अररिया
  • जीतेन्द्र बिहार
  • शिव कुमार
  • राजा कुमार
  • परशुराम नेपाल

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेरठ: नमाज पढ़ने गए पिता घर में लगी भीषण आग, वापस लौटे तो पत्नी-बच्चों सहित 6 लोग जिंदा जले

बताया जा रहा है कि जिस मकान में आग लगी, वहां कपड़ों का काम किया जाता था और बड़ी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे। Meerut | Woman, five children die after blaze erupts while father was offering namaz उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार (23 फरवरी) की देर रात […]
Meerut | Woman, five children die after blaze erupts while father was offering namaz

You May Like

error: Content is protected !!