#हादसा | मप्र के इंदौर के बाणगंगा इलाके में बेकाबू क्रेन का कहर, 4 लोगों की मौत, दो बाइक सवार को कुचल दिया और एक बस को टक्कर मार दी
Uncontrollable crane wreaks havoc in Banganga area of Indore, Madhya Pradesh, four people died
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां थाने के पास ब्रिज के उतार पर दो बाइक पर पीछे से आई क्रेन चढ़ गई। इस हादसे में दो नाबालिग भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 साल की एक महिला का पैर टूट गया। उसे अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें… हादसा | उप्र: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बोलेरो 5 की मौत![]()
यह भी पढ़ें…हादसा । उप्र: बांदा में स्कार्पियो और बोलेरो की टक्कर, 5 बारातियों की मौत, 6 घायल![]()
अपर कलेक्टर अजय देव शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि क्रेन के ब्रेक फेल हो गए थे। क्रेन बस के पीछे चल रही थी और बेकाबू होकर दो बाइक पर चढ़ते हुए आगे निकल गई। टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें क्रेन रफ्तार से आगे चल रही दोनों बाइक को कुचलते हुए दिखाई दे रही है। हादसे के चलते बाणगंगा ब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। टीआई ने कहा कि हादसा कैसे हुआ यह जांच का विषय है।
परिवार ने बताया मृतकों में शामिल रितेश (16) और शरद (6) दोनों सगे भाई हैं। इनकी मां शारदा गंभीर घायल हुई है। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। जबकि शारदा की बहन के बेटे राज (13) की भी मौत हुई है। सभी रेवती में शारदा के भाई की बेटी की शादी में आए थे। यहां से सभी अपने गांव काली देवी (झाबुआ) व डबल चौकी लौट रहे थे।
शारदा और उनके दोनों बेटे और बहन का बेटा एक ही बाइक पर सवार थे। यह सभी एक ही बाइक पर रेवती में शादी कार्यक्रम से आ रहे थे। राज के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी और उसका नाम उसमें लिखा था। उसी से उसकी शिनाख्त हुई।
पुलिस के मुताबिक क्रेन में जो दूसरी बाइक घुसी वह सुनील परमार पुत्र मदनलाल (40) निवासी संगम नगर की है। सुनील पंचशील फार्मा कंपनी में एचआर विभाग में जॉब करता था वहां से घर लौट रहा था। तभी वह भी क्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
मामा के यहां से शादी में लौट रहे थे, मेहंदी लगे हाथ में नाम देख हुई शिनाख्त
सभी शारदा के भाई भंवर सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। राज मौसी शारदा के साथ आ गया था। वो नेमावर रोड पर बंजारी गांव में रहता है। वो इकलौता बेटा है। उसके पिता चंगीराम ठाकुर उम्र 45 साल ड्राइवर है। रितेश और शरद के पिता दिनेश भी पेशे से ड्राइवर है।
बाणगंगा टीआई राजेंद्र सोनी के अनुसार, क्रेन ब्रिज से सांवेर रोड की तरफ उतर रही थी। इसके आगे बाइक चल रही थी। क्रेन बाइक सवारों पर कैसे चढ़ी इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हमारे पास सूचना आई थी कि क्रेन ने चार लोगों को कुचल दिया है और वो क्रेन के नीचे दबे हुए हैं। चार शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए और एक घायल महिला को अरविंदो अस्पताल पहुंचाया है। वास्तव में हादसा कैसे हुआ है यह जांच का विषय है।
धार जिले से होकर गुजरने वाले इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंगलवार को दोपहर 2 बजे घाटाबिल्लोद बाइपास पर एक अनियंत्रित कार औसरूद पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार देवास के मां-बेटे और एक इंदौर निवासी महिला की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में बैठे मां-बेटे दूर जा गिरे।





Still, the posts are very brief for newbies. May you please prolong them a bit from next time? Thank you for the post.
https://srikumbhakarna.com/pinup-azerbaycan-onlayn-kazino-bonuslarini-nece-elde-ede-ve-istifade-ede-bileceyinizi-oyrenin/ – srikumbhakarna.com