बिहार मुजफ्फरपुर में पिता ने 5 बच्चों संग लगाई फांसी, पिता समेत 4 की मौत

MediaIndiaLive

Bodies of man, three daughters found hanging in Bihar’s Muzaffarpur mediaindia.live for real … subscribenews

Bodies of man, three daughters found hanging in Bihar's Muzaffarpur
Bodies of man, three daughters found hanging in Bihar’s Muzaffarpur

अमरनाथ राम मजदूरी का काम करता था और पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। एक साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, तभी से वह गुमसुम रहने लगा था। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Bodies of man, three daughters found hanging in Bihar’s Muzaffarpur

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ गले में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना में दो बच्चे बच गए हैं। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड चार की है, जहां अमरनाथ राम ने अपने पांच बच्चों के साथ गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे किसी तरह बच गए।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि अमरनाथ ने पहले बच्चों के गले में फंदा लगाया होगा और फिर खुद भी फंदा लगाकर झूल गया। मृतकों में अमरनाथ राम और उसकी तीन बेटियां अनुराधा, शिवानी और राधिका शामिल हैं, जबकि उसके दो मासूम बेटे शिवम और अभिराज किसी तरह बच गए।

अमरनाथ राम मजदूरी का काम करता था और पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। एक साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, तभी से वह गुमसुम रहने लगा था। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

हालांकि, पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, अमरनाथ की मानसिक परेशानी के कारण पूरा परिवार आर्थिक समस्या से भी जूझ रहा था। इस घटना के बाद गांव के लोग भी स्तब्ध हैं और घटना को लेकर कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों को जानने में जुटी है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुपया नौ पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर, 1 अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.58 पर पहुंचा

The Indian Rupee hit an all-time low of 90.58 against the US dollar
The Indian Rupee hit an all-time low of 90.58 against the US dollar

You May Like

error: Content is protected !!