प्यार, व्यापार, कत्ल, अमित ने भाजपा नेत्री सना खान हत्याकांड का जुर्म कबूला

MediaIndiaLive

BJP’s Sana Khan murder | Here’s details on why was she ‘killed’ by husband

BJP's Sana Khan murder | Here's details on why was she 'killed' by husband
BJP’s Sana Khan murder | Here’s details on why was she ‘killed’ by husband

अमित ने सना खान की हत्या की बात को कबूल कर लिया है। अमित ने पुलिस को बताया है कि सना खान, अमित से मिलने आई थी। सना ने अमित के बिजनेस में पैसे लगाए थे। जब सना ने पैसे वापस मांगे तो दोनों में विवाद हुआ।

BJP’s Sana Khan murder | Here’s details on why was she ‘killed’ by husband

महाराष्ट्र की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री सना खान को लेकर एक बड़ा खुलास हुआ है। पुलिस का कहना है कि सना खान की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सना की हत्या उसके पति अमित ने ही पैसों के विवाद में कर दी थी।

पुलिस पूछताछ में अमित ने सना खान की हत्या की बात को कबूल कर लिया है। अमित ने पुलिस को बताया है कि सना खान, अमित से मिलने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आई थी। जिससे छह महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। सना ने अमित के बिजनेस में पैसे लगाए थे। जब सना ने पैसे वापस मांगे तो दोनों में विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ा तो अमित ने गुस्से में आकर उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बाद में अमित ने मानेगांव जाकर नदी में लाश को फेंक दिया। अब पुलिस लाश की तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में एक और शख्स शामिल है। उसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि सना खान दो अगस्त को नागपुर से जबलपुर आई थीं। उसके बाद वह गायब हो गई थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाक से सफाई दे रही अंजू, कहा- मैं गद्दार नहीं, वीडियो जारी कर कहा - नसरुल्लाह के साथ भारत लौटूंगी

Anju's clarification from Pak, said- I am not a traitor, will return to India with Nasrullah
Anju's clarification from Pak, said- I am not a traitor, will return to India with Nasrullah

You May Like

error: Content is protected !!