बिहार: कक्षा 6 की छात्राओं के निजी पार्ट छूता और कराता था तेल मालिश हेडमास्टर संजय कुमार, भांडा फूटा, हुआ फरार

MediaIndiaLive

Bihar | Headmaster in Jahanabaad accused of molesting students, absconded

Bihar | Headmaster in Jahanabaad accused of molesting students, absconded
Bihar | Headmaster in Jahanabaad accused of molesting students, absconded

बिहार के जहानाबाद में कक्षा 6 की छात्राओं के निजी पार्ट छूता और कराता था तेल मालिश प्रधानाध्यापक संजय कुमार, भांडा फूटा, हुआ फरार

Bihar | Headmaster in Jahanabaad accused of molesting students, absconded

बिहार के जहानाबाद में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घिनौनी घटना सामने आई है। महलचक मोड़ स्थित राजकीयकृत उर्दू कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार पर कक्षा 6 की छात्राओं ने छेड़खानी और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

छात्राओं के अनुसार, हेडमास्टर उन्हें अकेले चैंबर में बुलाकर अश्लील हरकतें करता था और विरोध करने पर मारपीट की धमकी देता था। बुधवार को जब ये बात अभिभावकों तक पहुंची, तो स्कूल परिसर रणक्षेत्र में बदल गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

‘प्राइवेट पार्ट छूते और पैर दबवाते हैं’

पीड़ित छात्राओं ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि हेडमास्टर बीते कई दिनों से उनके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। छात्राओं का आरोप है कि वो उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर पैर दबवाने और तेल मालिश के बहाने गलत तरीके से छूता था। दो दिन पहले जब एक छात्रा ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बताई, तो आरोपी ने मदद के नाम पर उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर बच्चियों से जबरन उठक-बैठक करवाई गई और चुप रहने के लिए धमकाया गया।
फूटा गुस्सा तो स्कूल से भागा आरोपी

जैसे ही बच्चियों ने घर जाकर अपनी पीड़ा बताई, आक्रोशित अभिभावक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंच गए। लोगों ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख हेडमास्टर संजय कुमार मौका पाकर स्कूल से फरार हो गया। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।]


पुलिसिया कार्रवाई के साथ FIR दर्ज

नगर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक छात्रा की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पीड़ित बच्चियों और उनके परिजनों से विस्तृत जानकारी ली है। आरोपी के खिलाफ कानून के सख्त प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में पुलिस की विशेष टीमें आरोपी हेडमास्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व पाक प्रधानमंत्री इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा को भ्रष्टाचार मामले में 17-17 साल की जेल

Ex-Pak PM Imran Khan and his wife Bushra Bibi Sentenced To 17 Years In Toshakhana 2 Case
Ex-Pak PM Imran Khan and his wife Bushra Bibi Sentenced To 17 Years In Toshakhana 2 Case

You May Like

error: Content is protected !!