बिहार के आरा में रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 श्रद्धालुओं की मौत, विंध्याचल से लौट रहे थे सभी

admin

Bihar | Five of family killed, two injured in road accident

Bihar | Five of family killed, two injured in road accident
Bihar | Five of family killed, two injured in road accident

पुलिस के मुताबिक, भोजपुर जिला के कमरिया गांव के सात लोग महिंद्रा एसयूवी कार से विंध्याचल माता के दर्शन करने के लिए गए थे। गुरुवार की सुबह ये सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आरा-बक्सर फोरलेन पर बीबीगंज के पास यह हादसा हो गया।

Bihar | Five of family killed, two injured in road accident

बिहार के भोजपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। सभी कार सवार मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर लौट रहे थे। मामला गजराजगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग विंध्याचल से मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में करीब सात लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, भोजपुर जिला के कमरिया गांव के सात लोग महिंद्रा एसयूवी कार से विंध्याचल माता के दर्शन करने के लिए गए थे। गुरुवार की सुबह ये सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आरा-बक्सर फोरलेन पर बीबीगंज के समीप कार चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वे सड़क के बीच डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गजराजगंज के थाना प्रभारी हरि प्रसाद शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब छह बजे की है। दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।

हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी लगी होगी, जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: जोशीमठ में बारिश के कारण भूस्खलन, पगनो गांव के लोग घर छोड़ने को मजबूर

UK | villagers of Pagano in Joshimath once again forced to leave their homes due to landslide
UK | villagers of Pagano in Joshimath once again forced to leave their homes due to landslide

You May Like

error: Content is protected !!