हादसा | मध्य प्रदेश के बैतूल के झाल्लर थाना इलाके में बस और कार की टक्कर में 11 लोगों की मृत्यु हो गई है। एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Betul, Madhya Pradesh | 11 people died in a bus accident which collided with a car near Jhallar police station. One injured person has been admitted to a hospital: SP Betul Simala Prasad
मध्य प्रदेश के बैतूल में सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। बस और कार की टक्कर में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा झाल्लर थाने के पास हुआ है। बैतूल के एसपी ने बताया कि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा कितना भयावह है, इसका अंदाजा तस्वीरों से ही लगाया जा सकता है। दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।


