असम में दिल दहला देने वाली वारदात, डायन बताकर महिला को पहले बुरी तरह पीटा, फिर ज़िंदा जलाया

MediaIndiaLive

Assam Woman Attacked With Weapons, Burnt To Death For Practising Witchcraft: Police

Assam Woman Attacked With Weapons, Burnt To Death For Practising Witchcraft: Police
Assam Woman Attacked With Weapons, Burnt To Death For Practising Witchcraft: Police

तिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुरिमा दास ने बताया कि महिला की मॉब लिंचिंग के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया है। दो आरोपी आभी भी फरार हैं।

Assam Woman Attacked With Weapons, Burnt To Death For Practising Witchcraft: Police

असम के सोनितपुर लिजे के तेजपुर थाना इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को डायन बताकर पहले तो लोगों ने बुरी तरस से पीटा और फिर आग के हवाले कर दिया। महिला के तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना 24 दिसंबर की है। 30 साल की महिला पर पहले लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया। हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला के ऊपर पहले लोगों लकड़ियां डालीं और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, जांच जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुरिमा दास ने बताया कि महिला की मॉब लिंचिंग के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया है। दो आरोपी आभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसर, महिला और उसके पड़ोसी के बीच किसी बात को लेकर लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी ने महिला पर जादू टोना करने का आरोप लगाया था।

महिला की पहचान संगीता कपी के रूप में हुई है। महिला के ऊपर एक पड़ोसी ने सबसे पहले हमला किया। हमलावर की पहचान सूरज बघवार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कुछ लोगों को तेजपुर थाना इलाके के अपने गांव निज बाहबरी लेकर आया था। बताया जा रहा है कि हमलावर नशे में धुत थे और उन्होंने पहले महिला के पति के साथ मारपीट की और उसे बांध दिया। इसके बाद महिला पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद उसके ऊपर लकड़ियां डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों की महापंचायत में फैसला, 2 जनवरी को नोएडा प्राधिकरण तो 5 को NTPC की करेंगे तालाबंदी

Decision taken in Mahapanchayat of farmers, Noida Authority will lock out on January 2 and NTPC on Jan

You May Like

error: Content is protected !!