आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में भोजपुरी सिंगर पर केस दर्ज
Akanksha Dubey death: Bhojpuri singer booked for abetment to suicide
उत्तर प्रदेश के सारनाथ में पुलिस ने आकांक्षा दुबे मौत मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दिवंगत एक्ट्रेस की मां की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
आकांक्षा की मां मधु मुंबई से वाराणसी पहुंची। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बहुत हिम्मत वाली थी। वह आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
आकांक्षा की मां और भाई सोमवार सुबह थाने पहुंचे। मधु ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार शाम को उन्होंने आकांक्षा से फोन पर बात की थी और वह खुश नजर आ रही थीं।