कैटरीना कैफ के बाद काजोल हुईं डीपफेक का शिकार, कपड़े बदलते हुए एक्ट्रेस का अश्लील वीडियो हुआ वायरल

MediaIndiaLive

After Rashmika Mandanna and Katrina Kaif, Kajol’s deepfake video stirs up a new storm

After Rashmika Mandanna and Katrina Kaif, Kajol's deepfake video stirs up a new storm
Kajol’s deepfake video stirs up a new storm

कैटरीना कैफ और रश्मिका मंदाना के बाद काजोल हुईं डीपफेक का शिकार, कपड़े बदलते हुए एक्ट्रेस का अश्लील वीडियो हुआ वायरल

After Rashmika Mandanna and Katrina Kaif, Kajol’s deepfake video stirs up a new storm

रश्मिका मंदाना और कैटरीना कैफ के डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी इसका शिकार हो गई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें काजोल को अश्लील तरीके से पेश किया गया है।

इस वीडियो को AI की डीपफेक टेक्नोलॉजी की मदद से क्रिएट किया गया है। यह वीडियो देखने में इतना असली लग रहा है कि एक बार में देखने पर आप भी चकमा खा जाएंगे।

ऐसे पता चली वीडियो की सच्चाई

दरअसल इस वायरल वीडियो में काजोल कैमरा के सामने कपड़े चेंज करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि इसका फैक्ट चेक होने के बाद पता चला है कि यह वीडियो असली में एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का है। इसे उन्होंने जून 2023 में टिक-टॉक पर ‘गेट रेडी विद मी’ ट्रेंड के तहत अपलोड किया गया था, जो काफी वायरल हुआ था। लेकिन अब किसी ने इसमें काजोल का चेहरा मॉर्फ करके इस्तेमाल कर दिया। अगर आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो इसमें कई बार चेहरा बदलता हुआ दिखाई देगा।

डीपफेक को लेकर लोग हुए परेशान

काजोल का यह वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वहीं उनके फैंस इस वीडियो पर जमकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया था कि ‘कैमरे में कपड़े बदलते कैद हुई काजोल देवगन।’ अब ऐसे वीडियोज को देखकर लोगों की डीपफेक को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

आपको बता दें सबसे पहले रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही थीं। इस फेक वीडियो वायरल होने के बाद रश्मिका ने इसे बेहद डरावना बताया था।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश: हिंसा के बीच 71% से ज्यादा मतदान, BJP प्रत्याशी पर हत्या का केस दर्ज

MP sees over 71% voter turnout, murder case registered against BJP candidate
MP sees over 71% voter turnout, murder case registered against BJP candidate

You May Like

error: Content is protected !!