चाय ना मिलने पर पति ने दिखाई हैवानियत, पत्नी सहित बेटियों पर किया कांच से हमला

MediaIndiaLive

देहरादून: यमुनापार में स्थित जौहरीपुर में गुरुवार सुबह चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर खिड़की का कांच तोड़कर हमला कर दिया। मां की चीख सुनकर उसकी तीन बेटियां बचाने के लिए मौके पर पहुंची तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पति को शराब पीने की लत है। वह कोई कामधंधा भी नहीं करता है। बड़ी बेटी काजल एक निजी बैंक में नौकरी करती है। वहीं तनु डीयू के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है, जबकि मृतक छोटी बेटी अनु ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे उसकी मां संगीता परिवार के लिए खाना बना रही थी। तभी पिता भीमसेन उठा और पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा। 

जिसपर संगीता ने कहा कि वह खाना बनाने के बाद चाय बना देगी तो इस बात पर भीमसेन भड़क गया। उसने खिड़की का कांच तोड़कर पत्नी की गर्दन पर मारा। संगीता ने बेटियों को आवाज दी तो उसने बेटी काजल, अनु और तनु को भी कांच मारकर घायल कर दिया।

हमले में घायल 18 वर्षीय सबसे छोटी बेटी ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दोनों बेटियों और पत्नी का गुरुतेग बहादुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बड़ी बेटी काजल की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भीमसेन की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विवाहित महिला का अधजला शव मिलने से मचा हडकंप

देहरादून: पिथौरागढ़ शहर के नजदीकी गांव में एक विवाहित महिला की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई। मृतका का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है। उधर, मृतका की मां ने अपनी बेटी के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस […]

You May Like

error: Content is protected !!