उप्र में एक और गोलीकांड, जालौन में बीच बाजार छात्रा के सिर में गोली मारकर हत्या

MediaIndiaLive

After Atiq’s murder in UP, another shootout, murder of girl student in Jalaun

After Atiq’s murder in UP, another shootout, murder of girl student in Jalaun
After Atiq’s murder in UP, another shootout, murder of girl student in Jalaun

छात्रा जैसे ही परीक्षा देकर घर जाने के लिए बाजार की तरफ आई तभी सामने से 2 बाइक सवार नकाबपोश पास आए और उनमें से एक युवक ने छात्रा के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

After Atiq’s murder in UP, another shootout, murder of girl student in Jalaun

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस की मौजूदगी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक बार फिर अपराधियों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के ठेंगा दिखा दिया है। ताजा घटना जालौन की है, जहां परीक्षा देकर लौट रही एक कॉलेज छात्रा की भरे बाजार में बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना जालौन के एटा कस्बे की है। घटना के बारे में एसपी जालौन ईराज राजा ने बताया कि छानबीन से पता चला कि मृतक लड़की का नाम रोशनी है औऱ वह बीए सेकंड ईयर की छात्रा है। छात्रा के परिजनों से बात की गई है। उनसे कुछ सूचना भी मिली है, जिसके आधारा पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

खबर के अनुसार, एटा थाने के ऐंधा गांव की रहने वाली 22 साल की छात्रा राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देकर अपने घर की तरफ लौट रही थी। इसी दौरान उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 2 बाइक सवार नकाबपोशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई छात्रा की इस हत्या से हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा जैसे ही परीक्षा देकर घर जाने के लिए बाजार की तरफ आई तभी सामने से 2 बाइक सवार नकाबपोश पास आए और उनमें से एक युवक ने छात्रा के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई घटना से मार्केट में हड़कंप मच गया।

उधर बीच बाजार में छात्रा की हत्या की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। आननफानन में मौके पर पहुंची पुलिस को वहां से तमंचा मिला है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने तमंचा मौके पर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रिटिश PM सुनक बुरे फंसे, संसदीय जांच बैठी, पत्नी को लाभ पहुँचाने का आरोप

UK parliament’s standards commissioner investigating PM Sunak
UK parliament’s standards commissioner investigating PM Sunak

You May Like

error: Content is protected !!