झारखंड: पलामू में बेकाबू कार ने 17 को रौंदा, 3 की मौत, कई घायल

admin

Three killed as car runs over dozen people at Jharkhand’s Palamu

#Accident | Three killed as car runs over dozen people at Jharkhand's Palamu
3 killed as car runs over dozen people at Jharkhand’s Palamu

#हादसा | पलामू जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत बरांव गांव में सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर मंदिर के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखकर लोग घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।

#Accident | Three killed as car runs over dozen people at Jharkhand’s Palamu

झारखंड के पलामू में एक तेज रफ्तार कार ने 17 लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन की मौत हो गई और 14 अन्‍य घायल हैं। घटना सोमवार रात की है। पलामू जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत बरांव गांव में सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर मंदिर के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखकर लोग घर लौट रहे थे, तभी शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर चढवना के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सड़क के किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में नरसिंहपुर पथरा के वशिष्ठ महतो के पुत्र उदल प्रसाद चौरसिया और उनके पोते रोहित कुमार व कोटा गांव निवासी मधु मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कार की टक्कर से 14 अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद चालक एक किलोमीटर आगे कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार जब्त कर ली गई है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंद्रयान से गगनयान तक के उपकरण बनाने वाले HEC कर्मी बेहाल, कोई लिट्टी-चोखा बेच रहा तो कोई चला रहा ऑटो

Some are selling litti-chokha and some are driving autos, condition of HEC workers making equipment from Chandrayaan to Gaganyaan
Some are selling litti-chokha and some are driving autos, condition of HEC workers making equipment from Chandrayaan to Gaganyaan

You May Like

error: Content is protected !!