फौजी की हैवानियत, 4 साल की बच्ची को चेन से बांधा, पीटा, उल्टा लटकाया; अमरूद तोड़ने पर सजा, हिमाचल प्रदेश के ऊना की घटना, FIR दर्ज

sagar parvez

A minor girl tied with a chain, beaten by an ex-Army man for stealing guavas, video viral, FIR launched

A minor girl tied with a chain, beaten by an ex-Army man for stealing guavas, video viral, FIR launched
A minor girl tied with a chain, beaten by an ex-Army man for stealing guavas, video viral, FIR launched

उसे पीटा और सीढ़ियों से उल्टा लटका दिया। घटना का जब वीडियो सामने आया तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो में बच्ची अंकल बचा लो, अंकल बचा लो कहती हुई सुनाई दे रही है।

A minor girl tied with a chain, beaten by an ex-Army man for stealing guavas, video viral, FIR launched

हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले से बाल शोषण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड आर्मी जवान ने जो किया, वह हिला देनेवाला है। उसने अपने घर में एक चार साल की बच्ची को बांधकर उसे प्रताड़ित किया।

उसे पीटा और सीढ़ियों से उल्टा लटका दिया। घटना का जब वीडियो सामने आया तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो में बच्ची अंकल बचा लो, अंकल बचा लो कहती हुई सुनाई दे रही है। पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात है कि उस बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने रिटायर्ड आर्मी जवान के घर के आंगन में लगे अमरूद के पेड़ से अमरूद तोड़ लिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की एक प्रवासी परिवार की बेटी है। उसने आरोपी के घर के पास लगे पेड़ से अमरूद तोड़ लिए थे। वह इस बात से तिलमिला गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर लड़की को अपने घर के अंदर ले गया, उसे सीढ़ियों से एक चेन से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की।

रोती हुई बच्ची ने छोड़ने की कही बात

मर्चेंट नेवी में काम करने वाले एक स्थानीय युवक ने इस घटना का एक वीडियो बना लिया। उसके बाद यह वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया। वीडियो में, बच्ची को रोते हुए दिखाई दे रही है। वह वीडियो बना रहे व्यक्ति से उसे बचाने की गुहार लगा रही है। वहीं आरोपी को अपने किए को सही ठहराते हुए सुना जा सकता है। वह कह रहा है कि बच्ची ने अमरूद चुराए थे। वीडियो बना रहे व्यक्ति को भी आरोपी से इस मारपीट के बारे में सवाल पूछते हुए सुना जा सकता है।

चाइल्ड लाइन में की शिकायत

रोहित नाम के एक गवाह ने बताया कि उसने इस घटना के बारे में चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस को जानकारी दी थी। उसके अनुसार, बाद में आरोपी ने पीड़ित बच्ची के परिवार से माफ़ी मांगी और अपनी गलती स्वीकार कर ली। यह वीडियो भी सामने आया। वह कह रहा है कि मुझसे गलती हो गई, मैं बच्ची, उसके परिवार और आपसे माफी मांगता हूं। आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। वीडियो बना रहा शख्स भी कर रहा है कि आप आर्मी के व्यक्ति हैं, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। बच्चे सबके बराबर हैं, चाहें प्रवासी हों या हमारे।

इस घटना का संज्ञान लेते हुए, पुलिस ने सेना से रिटायर हुए उस व्यक्ति से पूछताछ की, पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए और बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया। आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!