यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, टकराए कई वाहन, 4 ज़िंदा जले, शरीर के टुकड़े 17 पॉलिथीन में ले गए, 150 से अधिक घायल

MediaIndiaLive

7 buses, 3 cars crash in Mathura:Fog causes massive accident on Yamuna Expressway; 4 die in fire, 150 injured

यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही 8 बसें और 3 कारें घने कोहरे के चलते आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी वाहनों में भीषण आग ल गई। अब तक 4 लोगों की मौत की खबर है।

7 buses, 3 cars crash in Mathura:Fog causes massive accident on Yamuna Expressway; 4 die in fire, 150 injured

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के साथ-साथ घना कोहरा भी छाने लगा है। यह कोहरा अब काल बनता नजर आर रहा है। सड़कों पर हादसों और गाड़ियों के टकराने का सिलसिला शुरू हो गया है। मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 2 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जा रही छह बसें और दो कारें घने कोहरे में आपस में टकरा गईं। इस भयानक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 150 से ज्यादा यात्री घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि कई वाहनों में आग लग गई। एक्सीडेंट के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्रियों ने बसों से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कई लोगों के आग की चपेट में आकर मौत होने की आशंका है। घायलों और मृतकों की पुष्ट जानकारी अब तक समाने नहीं आयी है।

बता दें कि यह हादसा थाना बलदेव के गांव खड़ेहरा के पास, माइल स्टोन 125 के निकट हुआ हैं। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में दमकल, पुलिस और आपातकालीन राहत टीमें पहुंच गई हैं। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। एक्सप्रेसवे पर आगरा-नोएडा लेन पूरी तरह जाम हो गई।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, घना कोहरा और सीमित दृश्यता इस भीषण दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से इस मार्ग से बचकर गुजरने की अपील की है और राहत कार्य जारी है।मथुरा के डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

इस एक्सीडेंट को लेकर एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि चार यात्रियों की आग में जलकर मौत हो गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घायलों को 20 से अधिक एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हॉलीवुड के डायरेक्टर-एक्टर रॉब और उनकी पत्नी चाकुओं के वार के साथ मृत मिले

Rob Reiner, Hollywood Director, and His Wife Are Found Dead in their L.A. home from apparent stab wounds
Rob Reiner, Hollywood Director, and His Wife Are Found Dead in their L.A. home from apparent stab wounds

You May Like

error: Content is protected !!