पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि परिवार कर्ज के चलते इतना बड़ा कदम उठा रहा है। मंगलुरु के पुलिस आयुक्त कुलदीप जैन ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच जारी है।
Four members of a family troubled by debt committed suicide in Mangaluru, Karnataka, police engaged in investigation
कर्नाटक के मंगलुरु में एक लॉज में एक परिवार के चार सदस्यों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता शुक्रवार सुबह चला। पुलिस ने कहा कि लॉज में एक कमरा 27 मार्च को 30 मार्च तक के लिए बुक किया गया था। शुक्रवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर परिवार के सदस्यों को मृत पाया।
मृतकों की पहचान मैसूर के विजय नगर इलाके के निवासी देवेंद्रप्पा (48), उनकी पत्नी निर्मला (48) और बेटियों चैत्रा और चैतन्या के रूप में हुई है। दोनों नौ साल की हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि देवेंद्रप्पा ने अपनी पत्नी और बेटियों को जहर दिया और बाद में खुद को फांसी लगा ली।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि परिवार कर्ज के चलते इतना बड़ा कदम उठा रहा है। मंगलुरु के पुलिस आयुक्त कुलदीप जैन ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच जारी है।